सेकंड ग्रेड परीक्षा-2018 : कुछ सुझाव

दोस्तों!
सेकंड ग्रेड परीक्षा की तिथियां नजदीक आ गई है। लगभग आप सभी ने सम्पूर्ण पाठ्यक्रम को पढ़ लिया होगा। आपने नोट्स वगैरह बनाए होंगे, महत्वपूर्ण तथ्यों को हाईलाइट या अंडरलाइन भी किया होगा। उनको रिवाइज़ भी कर रहे होंगे। साथ ही मॉडल पेपर्स/सैम्पल पेपर्स/प्रैक्टिस सेट्स भी सॉल्व कर रहे होंगे।
लेकिन बहुत सारे अभ्यर्थियों की तैयारी अच्छी होने के बाद भी मन में एग्जाम का भय रहता है।
तैयारी अच्छी है लेकिन पिछली असफलताओं को याद करके मन में निराशा पैदा हो जाती है।


Get paid to share your links!

ऐसी भावनाओं से बचे
मैंने अक्सर लोगों से यह कहते सुना है कि
"मैं तो पिछले कई सालों से तैयारी कर रहा हूँ लेकिन मेरी तो किस्मत ही खराब है।"
"यार तैयारी तो अच्छी करता हूँ लेकिन एग्जाम हॉल में पता नहीं क्या हो जाता है। वहां नर्वस हो जाता हूँ। पता नहीं पेपर कैसा आएगा? फिर हड़बड़ाहट में उसको सॉल्व करना शुरू कर देता हूँ। OMR सीट में फलां प्रश्न में C वाला गोला भरना था लेकिन गलती से B भर आया।"
"पता नहीं मेरे साथ ऐसा क्या हुआ कि सारे प्रश्न कर आया और बहुत सारे प्रश्न नेगेटिव मार्किंग की चपेट में आ गए।"
"पेपर को समझने व सॉल्व करने में ज़्यादा समय लगा दिया। 15 प्रश्न तो छूट ही गए।"

खुद पर विश्वास रखे 


 इस समय ज़रूरी है कि आप अपनी घबराहट को दूर करें। एग्जाम का जो डर है, तनाव है उसको अपने ऊपर हावी न होने दे।
खुद पर विश्वास रखे। आपने तैयारी अच्छी की है तो उसका परिणाम भी आपको अच्छा ही मिलेगा।

एग्जाम के पहले दिन

पहले दिन सही समय(रात को 9 बजने से पहले पहले) पर अपने अध्ययन को विराम दीजिए। हल्का संगीत सुनिए मन को शांति मिलेगी। पर्याप्त नींद लीजिए ताकि एग्जाम वाले दिन थकान महसूस न हो और तनाव भी दूर हो।
पहले दिन अपने आप को ऑर्गनाइज कीजिए। एग्जाम के लिए आवश्यक दस्तावेज(ID, Admit Card), पेन, फोटोज वगैरह सम्भाल कर रखिए ताकि एग्जाम वाले दिन सही समय पर आपको मिल सके।

एग्जाम हॉल में



एग्जाम के वो दो दिन घण्टे महत्वपूर्ण होते हैं। प्रश्न पत्र को आराम से पढ़ें फिर उसको सॉल्व करना शुरू कीजिए।
यहाँ मैं अपनी टेक्निक साझा करता हूँ।
मैं पहले राउंड में वो प्रश्न सॉल्व करता हूँ जिनके सही होने के चांसेज ज़्यादा रहते हैं। प्रश्न पत्र में टिक लगाता जाता हूँ फिर क्रम वाइज़ ओएमआर शीट भरता जाता हूँ और प्रश्न पत्र में प्रश्न संख्या पर भी ✔ लगाता जाता हूँ।  दूसरे राउंड में उन प्रश्नों की बारी आती है जिनके दो ऑप्शन्स में कंफ्यूज़न रहता है, अपने अनुसार जिस ऑप्शन के सही होने के ज़्यादा आसार नजर आते हैं उसको सेलेक्ट करता हूँ फिर ओएमआर शीट को भरता हूँ। तीसरे व अंतिम राउंड में बहुत ही कम प्रश्न अटेम्प्ट करता हूँ। प्रश्न में पूछी गई ऐसी जानकारी जिसको पहले कहीं पढ़ा था लेकिन उसके उत्तर को भूल गए। यहाँ तुक्का लगाते हैं।
पिछली बार विषय वाले पेपर में तीनों राउंड्स में मैंने इस प्रकार प्रश्न अटेम्प्ट किये थे :-
1st राउंड = 132 प्रश्न
2nd राउंड =   5 प्रश्न
3rd राउंड =    2 प्रश्न

जिन प्रश्नों के डिलीट होने के चांसेज है उनको भी ज़रूर सॉल्व करना चाहिए।
रिस्क ज़्यादा मत कीजिए क्योंकि नेगेटिव मार्किंग भी है।
मेरा पेपर सॉल्व करने का अपना तरीका है और आपका अपना। ज़रूरी नहीं कि आप भी इसी तरह सॉल्व करते होंगे।

याद रखिए



उन लोगों को देखिए जो सफल हुए हैं। उनमें से बहुत सारे ऐसे हैं जो पारिवारिक ज़िम्मेदारी, आर्थिक तंगी(मेरी तरह) के बाद भी उन्होंने मुकाम हासिल किया है क्योंकि वो अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ थे, उनमें विल पॉवर थी। ऐसे लोग आपके प्रेरणा स्रोत हो सकते हैं।
याद रखिए आपको उन लोगों के लिए सफल होना है जो आपसे बहुत उम्मीदें लिए बैठे हैं, आपके लिए दुआएं करते हैं और उन लोगों के लिए भी सफल होना है जो आपसे जलते हैं, जो आपको सफल होते देखना नहीं चाहते, जो आपके पतन की दुआएं करते हैं।



अपने विचार कमेंट के रूप में साझा कीजिए।
शुभकामनाओं के साथ दुआ करता हूँ कि इस बार आपका सेलेक्शन हो!





Follow me on  Instagram
Follow me on  Facebook
My Telegram Channel Telegram
Follow me on Youtube